फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अभैदौपुरा से नगला यादराम तक सड़क का हुआ शिलान्यास

Tue, 03 Feb 2026 02:26 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
फीता काटकर शिलान्यास करते विधायक चाैधरी बाबूलाल।
विज्ञापन
किरावली(आगरा)। तहसील के गांव अभैदौपुरा से नगला यादराम तक दो किलोमीटर लंबी सड़क का सोमवार को विधायक चाैधरी बाबूलाल ने फीता काटकर शिलान्यास किया। अभैदाैपुरा से नगला यादराम तक विधायक निधि से 22 लाख रुपये की लागत से सड़क निर्माण कराया जाएगा। विधायक ने कहा कि इससे कई ग्रामीणों को आने-जाने की सुविधा मिलेगी। कार्यक्रम में विधायक का साफा बांधकर और शाॅल ओढ़ाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर प्रमुख पति अछनेरा महाराज सिंह, डाॅ. रामेश्वर सिंह चौधरी, अवर अभियंता आरती गुप्ता, गोपाल सिंह इंदौलिया, नायब तहसीलदार राजपाल सिंह यादव, घूरेलाल आर्य, केपी सिंह इंदौलिया, राजवीर सिंह इंदौलिया, चंद्र प्रकाश शर्मा सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें