फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: राहुल और नकुल के बीच बराबरी पर छूटी आखिरी कुश्ती

विज्ञापन
दंगल में जोर आजमाइश करते पहलवान
विज्ञापन
पिनाहट। पिढौरा गांव में सोमवार को हनुमान मंदिर परिसर में दंगल का आयोजन किया गया। इसमें उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, दिल्ली के नामी पहलवानों ने दमखम दिखाया। कुल 100 से अधिक कुश्तियां लड़ी गईं। दंगल की सबसे रोमांचक और अंतिम कुश्ती राहुल शर्मा कुकथरी (बाह) और नकुल (गुलाल का नगला, फिरोजाबाद) के बीच हुई। दोनों पहलवानों की यह कुश्ती बराबरी पर छूटी। आयोजकों ने दोनों पहलवानों को बराबर की पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया। संचालन अजय सिंह वर्मा ने किया। इस मौके पर अंबेश शर्मा, थम्मन सिंह, छोटे सिंह, विजय सिंह वर्मा, भूपाल सिंह, रविंद्र सिंह, माखन सिंह परिहार, राम अवतार वर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें