फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सूरज के तीखे तेवरों ने की लोगों की हालत खराब

Wed, 19 Jun 2024 12:15 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। लगातार भीषण गर्मी और गर्म हवाओं ने मंगलवार को भी लोगों की हालत खराब कर दी। सुबह से ही सूरज के तीखे तेवर रहे जो कि दोपहर में और भी कड़े हो गए। इसके चलते सुबह 11 बजे के बाद ही बाजार में सन्नाटा पसरा दिखाई दिया।
विज्ञापन

जून माह आधे से अधिक बीत गया है। इसके बाद भी गर्मी का प्रकोप कम नहीं हो रहा है। दिन प्रतिदिन सूरज की प्रखर किरणें और गरम हवाएं तापमान को बढ़ा रही हैं। मंगलवार को भी कमोवेश यही नजारा रहा। सुबह से ही सूरज की किरणों में काफी तेज दिखा। इस तेजी के चलते ही सुबह 10 बजे ही तापमान 41 डिग्री पर पहुंच गया। इसके चलते सुबह 11 बजे के बाद ही लोगों ने घर से निकलना लगभग बंद कर दिया। वह आवश्यक होने पर ही घरों से बाहर निकले। निकलने से पहले उन्होंने खुद को पूरी तरह ढका, इसके बाद ही वह आवश्यक कार्य से घरों से निकले। इसके चलते बाजार में सन्नाटा सा पसरा दिखाई दिया। दोपहर में यह तापमान बढ़कर अधिकतम 45.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। गरम हवाएं भी लगातार चलती रहीं। इससे दिन भर लोग काफी परेशान रहे। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें