फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दस मतदाताओं के हाथ 10 प्रत्याशियों की किस्मत

Tue, 07 May 2024 01:49 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। एटा लोकसभा सीट के लिए आज मतदान होगा। इस चुनावी रण में 10 प्रत्याशी जोर आजमाइश कर रहे हैं। हालांकि यहां मुकाबला भाजपा और सपा प्रत्याशी के बीच में ही है। जिले में आज 10 लाख से अधिक मतदाता अपना सांसद चुनने के लिए मतदान करेंगे। जिले में लोकसभा सीट पर भाजपा, सपा, बसपा सहित 10 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। इनमें से मुख्य दलों में भाजपा से राजवीर सिंह उर्फ राजू भैय्या, सपा से देवेश सिंह शाक्य, बसपा से इरफान चुनाव लड़ रहे हैं। इन प्रत्याशियों ने मतदाताओं को अपने पक्ष में लुभाने के लिए हर संभव प्रयास किए हैं। घर-घर जाकर वोट मांगे हैं। रोड शो किए हैं। जनसंपर्क किया है। समर्थकों ने भी अपने प्रत्याशी के लिए हवा बनाने की कोशिश की है। सोमवार को भी समर्थक अपने जान-पहचान वाले लोगों से संपर्क कर अपने प्रत्याशी के लिए वोट मांगे। मंगलवार को 1049942 मतदाताओं के हाथ में प्रत्याशियों की किस्मत के ताले की चाबी रहेगी। इनमें पुरुष मतदाता 558117, महिला मतदाता 491787 एवं 38 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं। सभी 10 प्रत्याशियों में से किसकी किस्मत चमकेगी, यह 4 जून को मतगणना के बाद पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें