आगरा। उमा विहार में आयोजित रूप राम स्मृति बैडमिंटन प्रतियोगिता में अंकुश जैन और अंकित खंडेलवाल की जोड़ी विजेता बनी। 17 से 84 वर्ष तक के 14 खिलाड़ियों के बीच 21 युगल मुकाबले खेले गए। उपविजेता जोड़ी में डॉ. सीके सिंह और नवनीत वर्मा रहे। प्रतिभागियों में कर्नल नितिन सिंह, कल्याण दास अग्रवाल, केडी अग्रवाल, संजीव मिलन, डॉ. शांतनु कुमार साहू, निशांत, पीके गुप्ता, भरत, दिव्यांश शामिल रहे। विजेताओं को पुरस्कार और अन्य खिलाड़ियों को स्मृति-चिह्न दिए गए।