फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बालिका को बहलाकर चालक ने किया दुष्कर्म का प्रयास

Sun, 26 Nov 2023 11:30 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। क्षेत्र की एक नौ वर्षीय बालिका से गाड़ी के चालक ने बहला फुसलाकर दुष्कर्म का प्रयास किया। बालिका की मां के बीमार होने पर वह पिता के साथ जिला अस्पताल आई थी। इस घटना की जानकारी होने पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आक्रोश के साथ विरोध जताया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। शहर की एक बस्ती निवासी महिला के पेट में अचानक दर्द की शिकायत हुई। जानकारी होने पर पति अपने पुराने परिचित की गाड़ी संचालक को बुलाया। वह अपनी गाड़ी लेकर उनके घर पहुंच गया। इसके बाद पति बीमार पत्नी और नौ वर्षीय बेटी को लेकर जिला अस्पताल पहुंचा। जिला अस्पताल के डाक्टरों ने बीमार महिला को भर्ती कर लिया। पति पत्नी की तीमारदारी में जुट गया। जबकि बालिका गाड़ी में ही बैठी रही। इसका लाभ चालक अब्दुल सलाम ने उठाया, वह बालिका को चीज दिलाने के बहाने से साथ ले गया। आरोप है कि रास्ते में उसने बालिका को अश्लील वीडियो दिखाई और फिर उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा, बालिका ने विरोध किया, तो आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। बालिका किसी तरह से उसके गिरफ्त से छूटकर अस्पताल पहुंची। उसने अपने पिता को चालक की करतूत से अवगत कराया। इस बीच चालक भी वहां पहुंच गया। पिता ने चालक को उसकी हरकत पर जब खरी खोटी सुनाई, तो आरोपी चालक बालिका के पिता का गला पकड़ लिया। यह नजारा देख अस्पताल के कर्मी दौड़ पड़े और आरोपी को पकड़ लिए।
विज्ञापन

गैर समुदाय के चालक की हरकत की जानकारी होने पर बजरंग दल के जिला संयोजक अमरीश वशिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ जिला अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी चालक को हिरासत में ले ली। बाद में पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने चालक के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज किया। पुलिस बालिका का चिकित्सीय परीक्षण कराई।



तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। चालक को हिरासत में ले लिया गया है। बालिका का चिकित्सीय परीक्षण कराया जा रहा है।- सुधीर कुमार सिंह, कोतवाली प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें