फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: योग से निरोगी काया का सपना हो सकता है साकार

Sat, 15 Jun 2024 11:30 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। पतंजलि परिवार एवं रोटरी क्लब के द्वारा आयोजित किए जा रहे योग शिविर में योगाचार्य ने शिविर में पहुंचे लोगों को योग कराया और योग अभ्यास करने का प्रशिक्षण दिया। योगाचार्य विपिन आर्य को रोटरी क्लब के पदाधिकारियों ने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

योगाचार्य विपिन आर्य ने बताया योग के माध्यम से तनाव से दूर रहा जा सकता है और निरोगी काया का सपना पूरा हो सकता है। प्रतिदिन योग करना चाहिए। इसे दिनचर्या में शामिल करना होगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान ओमकार साधना का अभ्यास कराया। योगाचार्य को रोटरी क्लब के विनय कुमार जैन एवं अध्यक्ष शिवेश कुमार सिंह ने सम्मानित किया। इस कार्यक्रम संयोजक हिमांशु अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, जयप्रकाश, संजीव अग्रवाल, तोताराम, राजेंद्र सिंह, विनय राज पन्नू, विकास अग्रवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें