फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: निपुण लक्ष्य में प्रथम स्थान पर रहा जनपद

Fri, 08 Mar 2024 12:01 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज । निपुण लक्ष्य के तहत कराए गए असेसमंट का परिणाम घोषित हो गया। जिसमें जिले के 83 प्रतिशत विद्यालय निपुण पाए जाने पर जिले को प्रथम स्थान मिला। प्रथम स्थान पाने वाले 576 विद्यालय के प्रधानाचार्यों को बीएसए कार्यालय पर समरोह आयोजित कर सम्मानित किया गया।भाजपा जिला अध्यक्ष केपी सिंह, सदर विधायक देवेंद्र राजपूत, अमांपुर विधायक हरिओम वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष रत्नेश कश्यप, डीएम सुधा वर्मा, सीडीओ सचिन ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है। बच्चों को निपुण बनाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के बाद बच्चों की शिक्षा के स्तर में तेजी से सुधार आ रहा है।सदर विधायक ने कहा कि लक्ष्य के 83 प्रतिशत विद्यालयों का निपुण हो जाना एवं जिला का प्रथम स्थान आना गौरव की बात है। बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव यादव ने बताया कि नवंबर में डीएलएड प्रशिक्षुओं के माध्यम से 1263 विद्यालयों में से 692 विद्यालयों के कक्षा एक से तीन तक के छात्रों का असेसमेंट किया गया। जिसमें 576 विद्यालय निपुण पाए गए। इन विद्यालयों के प्रधानाचार्यों, इंचार्ज प्रधानाचार्यों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें