फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जिलाधिकारी ने देखी जल निकासी की व्यवस्था

Mon, 01 Sep 2025 11:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
फोटो33सोरों गेट पर निरीक्षण के दौरान निर्देश देते डीएम प्रणय सिंह ।स्रोत-सूचना विभाग
विज्ञापन
कासगंज। जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने लगातार वर्षा के कारण जलभराव निकासी की स्थिति देखने के लिए नगर के क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान राज कोल्ड चौराहा पर नाले का निर्माण शीघ्र शुरू कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि इस समय लगातार बारिश हो रही है। अभी आने वाले दिनों में भी बारिश की संभावना है। शहर के लोगों को जलभराव से कोई समस्या नहीं होनी चाहिए और नालियों की सफाई समय से कराई जाए। इस कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर जलभराव होने पर नाराजगी जाहिर की। पालिका के अधिशासी अधिकारी उपजिलाधिकारी एसएन त्रिपाठी को पंप सेट की व्यवस्था कराकर पानी की निकासी के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज कोल्ड चौराहा पर नाले के निर्माण का कार्य प्रस्तावित है। इस नाले का निर्माण शीघ्र शुरू कराया जाए। ताकि इस क्षेत्र में होने वाली जलभराव की समस्या से लोगों को निजात मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें