आगरा। खेल निदेशालय और एथलेटिक्स एसोसिएशन की ओर से प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालक एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं 6 व 7 जनवरी और बालिका की 9 व 10 जनवरी को अयोध्या में होनी है। जिला स्तरीय चयन ट्रायल्स एक जनवरी को सुबह 11 बजे एवं मंडलीय चयन ट्रायल्स 2 को सुबह 11 बजे से एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में कराए जाएंगे।