फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: विकास परियोजना तय समय पर पूरी की जाएं

Fri, 20 Jun 2025 11:40 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
कासगंज के विकास भवन सभागार में आयोजित बैठक में निर्देश देते सीडीओ सचिन ।
विज्ञापन
कासगंज। मुख्य विकास अधिकारी सचिन ने कहा कि जिले में संचालित विकास और निर्माण कार्यों की परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूर्ण गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए। कार्यदायी संस्थाएं कार्यों में किसी तरह की लापरवाही न बरतें। उन्होंने मुख्यमंत्री डैशबोर्ड विकास कार्यों में बी, सी व डी श्रेणी प्राप्त करने वाले विभागों को रैंकिंग में सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी रैंक में सुधार करना सुनिश्चित करें।बैठक में लोक निर्माण विभाग द्वारा नई सड़काें के निर्माण और चौड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण एवं अनुरक्षण की समीक्षा की गई। अधिशाषी अभियंता पीडब्लूडी ने एक-एक कर प्रगति से अवगत कराया। समीक्षा के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं द्वारा कराए जा रहें निर्माण कार्यं सहित जनपद में निर्माणाधीन समस्त परियोजनाओं की प्रगति के बारे में कार्यदायी संस्था एवं विभागीय अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सभी निर्माण कार्यो की प्रगति को सभी कार्यदायी संस्थाएं एवं संबंधित विभाग सीएमआईएस पोर्टल पर फीड कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिया कि जो परियोजनाएं पूर्ण हो गई हैं उनको संबंधित विभाग को हैंडओवर कर दिया जाए। मुख्य विकास अधिकारी ने संयुक्त जिला चिकित्सालय में स्वतंत्र विद्युत फीडर का निर्माण कार्य इसी माह पूर्ण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें