फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पुलिस उपायुक्त ने समोगर घाट की सुरक्षा व्यवस्था परखी

Tue, 20 Oct 2026 02:35 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
बरौली अहीर। शारदीय नवरात्र में स्थापित दुर्गा मूर्तियों के विसर्जन के लिए पुलिस प्रशासन सतर्क है। सोमवार को पुलिस उपायुक्त पूर्वी जोन, अभिषेक अग्रवाल ने नगला सबला चौकी क्षेत्रांतर्गत समोगर घाट पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। पुलिस प्रशासन की ओर से दुर्गा मूर्तियों के विसर्जन के लिए अलग से पानी का कुंड बनाया गया है, जिसका उन्होंने जायजा लिया। सुरक्षा के दृष्टिगत श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे मूर्तियों का विसर्जन निर्धारित कुंड में ही करें और नदी की ओर न जाएं। इस दौरान थाना प्रभारी बमरौली कटारा, उपनिरीक्षक, महिला उपनिरीक्षक, महिला उपनिरीक्षक और महिला मुख्य आरक्षी मौजूद रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें