फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कुरीतियां हों खत्म, बच्चों को दें शिक्षा और संस्कार

विज्ञापन
बाह: जैतपुर में ब्राह्मण चिंतन ​शिविर
विज्ञापन
बाह। जैतपुर में शुक्रवार को आयोजित ब्राह्मण चिंतन शिविर में सामाजिक कुरीतियों के खात्मे एवं बच्चों को शिक्षा और संस्कार दिए जाने पर मंथन हुआ। जैतपुर के शकुंतला उत्सव गार्डन में शुक्रवार को ब्राह्मण चिंतन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 60 गांवों के ब्राह्मण समाज के प्रबुद्ध शामिल हुए। चिंतिन शिविर में रामलखन उपाध्याय, राजबहादुर शर्मा, हरीशंकर शर्मा, अनिल बरुआ, गुड्डू बिधौलिया, संजू तिवारी, शिवकुमार शर्मा, शिवा बिधौलिया आदि ने वर्तमान राजनैतिक परिस्थितियों पर विचार विमर्श किया। समाज में व्याप्त कुरीतियों पर चिंता जताई, खात्में की रणनीति बनाई। उन्होंने नई पीढ़ी को शिक्षा व संस्कार देने का आह्वान किया। अध्यक्षता उधन्नपुरा के पूर्व प्रधान आनंद स्वरूप शर्मा ने तथा संचालन देवेन्द्र शर्मा ने किया। आयोजक सुधीर दुबे ने सहयोग के लिए सबका आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें