फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: हत्या कर फंदा लगाकर पेड़ से लटका दिया था युवक का शव

Wed, 25 Oct 2023 11:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सहावर (कासगंज)। सहावर क्षेत्र के नगला भूड़ में आम के पेड़ पर मंगलवार की सुबह युवक का शव लटका मिला था। जिसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने हत्या के मामले में पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

सुन्नगढ़ी के ग्राम शहबाजपुर निवासी सर्वेश (21) का शव ग्राम नगला भूड़ के समीप आम के पेड़ पर लटकता मिला था। सर्वेश के चाचा मोहर सिंह ने बताया कि 19 अक्तूबर को एक किशोरी को लेकर चला गया था। 22 अक्तूबर को किशोरी उसके परिजन को सुपुर्द कर दी गई। लेकिन सर्वेश तभी से लापता था। उसका शव मंगलवार को पेड़ से लटका मिला। मामले में चाचा ने किशोरी के पिता सहित चार अन्य परिजन के खिलाफ तहरीर दी। जिसमें हत्या किए जाने की रिपोर्ट पुलिस ने दर्ज की है।
कोतवाली प्रभारी प्रेमपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने किशोरी के पिता व चार अन्य परिजन के खिलाफ हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें