मैनपुरी। जिले की शूटिंग बॉल खिलाड़ी दिव्या यादव का चयन उत्तर प्रदेश की शूटिंग बॉल टीम में हुआ है। दिव्या गाजियाबाद में होने वाली जूनियर शूटिंग बॉल नेशनल चैंपियनशिप में अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। शूटिंग बॉल एसोसिएशन मैनपुरी के सचिव अमर यादव ने बताया कि 7 से 9 नवंबर तक गाजियाबाद के एचआरईटी यूनिवर्सिटी में जूनियर शूटिंग बॉल चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। चैंपियनशिप के लिए उत्तर प्रदेश की बालिका टीम में जनपद के गांव नगला बरी की रहने वाली खिलाड़ी दिव्या यादव का चयन हुआ है। उन्होंने बताया कि दिव्या नेशनल चैंपियनशिप में प्रदेश की टीम से खेलते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। शूटिंग बॉल फेडरेशन के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश पांडेय, सह सचिव गरिमा चौहान, नेशनल रेफरी सौरभ कुमार, खिलाड़ी कुशाग्र पांडेय, समीक्षा यादव, ज्योति यादव आदि ने खिलाड़ियों को बधाई दी है।