बई में टीम इंडिया की जीत के बाद जश्न मनाते सोरोंजी के विशाेक अग्रवाल।
सोरोंजी। तीर्थनगरी के एक क्रिकेट के शौकीन भारत-न्यूजीलैंड के बीच फाइनल देखने का जुनून इस कदर सवार हुआ कि वह मैदान पर मैच का आनंद लेने के लिए दुबई जा पहुंचा। व्यापारी विशाेक अग्रवाल 8 मार्च को दिल्ली से दुबई जा पहुंचे। वहां भारतीय दर्शकों के बीच बैठकर मैच का भरपूर आनंद लिया और भारत की जीत के बाद वहां रह रहे भारतीयों द्वारा दी गई पार्टी में सम्मिलित हुए। उनका कहना था कि भारतीय टीम फाइनल में पहुंचते ही उन्हें पूर्ण विश्वास हो गया कि इस बार खिताबी मुकाबला भारत की टीम ही जीतेगी और इस मुकाबले को नजदीक से देखने के लिए वह दुबई जा पहुंचे।