फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगला हरिसिंह में करंट लगने से महिला की हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। दन्नाहर क्षेत्र के गांव नगला हरीसिंह में मंगलवार की शाम घर के बाहर झाडू़ लगा रही महिला को गोवंश ने टक्कर मार दी। वह समीप लगे विद्युत खंभे में प्रवाहित करंट की चपेट में आ गईं। मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। बुधवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

गांव नगला हरीसिंह निवासी 40 वर्षीय लक्ष्मी देवी मंगलवार की शाम घर के बाहर झाडू़ लगा रहीं थीं तभी वहां से गुजर रहे गोवंश ने उन पर हमला कर दिया। गोवंश की टक्कर लगने से लक्ष्मी देवी उछलकर पास लगे विद्युत खंभा की खेंच में प्रवाहित हो रहे करंट की चपेट आकर बेसुध हो गईं। जानकारी होने के बाद परिजन उन्हें मेडिकल कॉलेज ले गए। रास्ते में लक्ष्मी ने दम तोड़ दिया। परिजन शव को लेकर गांव आ गए। बुधवार को महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें