फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कोर्ट-साथ बैठे तो दूर हुए दंपती के गिले शिकवे

Sat, 30 Dec 2023 11:30 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। पुलिस लाइन स्थित परिवार परामर्श केंद्र में शनिवार को दंपती के विवादों की सुनवाई हुई। दंपती आमने सामने बैठे तो उनके गिले शिकवे दूर हुए। 52 पत्रावलियों की सुनवाई के बाद पांच पत्रावली में समझौता होने पर केंद्र से विदा कर दिया गया।
विज्ञापन


मुस्कान निवासी आसरा आवास कॉलोनी थाना कोतवाली की शादी फैजान निवासी बजरिया स्टेशन के पास भाऊटोला थाना मऊ दरवाजा जिला फर्रुखाबाद के साथ दिसंबर 2017 में हुई थी। एक महीने से दंपती अलग रह रहे थे। नीतू निवासी हिरनी थाना एरवा कटरा जिला औरैया की शादी कमल किशोर निवासी नगला सुमेर थाना एलाऊ के साथ 20 फरवरी 2023 को हुई थी। तदन महीने से दंपती अलग रह रहे थे। संगीता निवासी सिमतुइया थाना मेरापुर जिला फर्रुखाबाद की शादी आकाश निवासी नगला पृथ्वी थाना बिछवां के साथ नौ साल पहले हुई थी। एक महीने से दोनों अलग रह रहे थे।

नाजरीन बेगम निवासी नगला शिवकरण थाना बरनाहल की शादी जाकिर हुसैन निवासी नगला डेरख थाना बाह जिला आगरा के साथ पांच वर्ष पूर्व हुई थी। दोनों विवाद के बाद दो महीने से अलग रह रहे थे। विनीता निवासी अरमसराय थाना भोगांव की शादी धर्मेंद्र निवासी हाजीपुर दरबाह थाना दन्नाहार के साथ 2013 में हुई थी। दो महीने से दोनों अलग रह रहे थे। शनिवार को समझौते के बाद दंपती को केंद्र से विदा किया गया। इस मौकेे पर रामकिशन यादव, मुजम्मिल मिर्जा, मंजूषा चौहान, मनोरमा सिंह, ममता चौहान, कल्यान सिंह, कुसुम चाहर, मीनू, ज्योति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें