करहल। थाना कोतवाली पर संचालित परिवार परामर्श केंद्र में रविवार को दंपती के विवादों की सुनवाई हुई। काउंसलर नितिन चतुर्वेदी ने तीन प्रार्थना पत्रों की सुनवाई की। करहल क्षेत्र की रहने वाली महिला गिले शिकवे भुलाकर गांव सोथरा थाना सिरसागंज जिला फिरोजाबाद के साथ रहने को राजी हो गई। इस मौके पर सुनीता शर्मा, कविता कुमारी मौजूद रहे l