किरावली में सभासद वेताल पहलवान हैलीकॉप्टर से लाया दुल्हन काजल को देखने जुटे हजारों लोग फोटो संव
किरावली। कस्बा किरावली निवासी सभासद बेताल पहलवान की शादी रविवार की रात आगरा के सदर भट्ठी निवासी कंचन से हुई। सोमवार की सुबह दुल्हन की विदाई हेलीकॉप्टर पर की गई। कस्बे के रामवीर क्रीडा स्थल पर जब हेलीकॉप्टर दुल्हन लेकर आया तो देखने वालों की भीड़ जमा हो गई। थाना प्रभारी किरावली ने बताया कि निजी कंपनी के हेलीकॉप्टर से दुल्हन को विदा कराकर लाया गया है। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस मौजूद रही।