फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अवैध निर्माण रुकवाकर निगम ने जब्त किया सामान

Wed, 11 Mar 2026 03:00 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। नसीराबाद कॉलोनी मऊ रोड पर सड़क पर किए जा रहे अवैध निर्माण को मंगलवार को नगर निगम प्रशासन ने रुकवा दिया। साथ ही निर्माण सामग्री जब्त कर ली।
विज्ञापन




नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल को इस संबंध में शिकायत मिली थी। इसके बाद नगर आयुक्त ने संपत्ति विभाग को कार्रवाई के निर्देश दिए। राजस्व निरीक्षक शालिनी सिंह और वैभव यादव प्रवर्तन दल के साथ मौके पर पहुंचे। निरीक्षण के दौरान मोहम्मद हामिद सड़क घेरकर पक्का निर्माण कराते मिले। अधिकारियों ने हामिद से भूमि से संबंधित रजिस्ट्री और स्वामित्व के कागजात दिखाने को कहा। वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। अधिकारियों ने चेतावनी देकर निर्माण रुकवा दिया। निगम अधिकारियों के जाने के बाद उसी स्थान पर दोबारा तेजी से निर्माण शुरू करा दिया गया। सूचना मिलते ही निगम की टीम दोबारा मौके पर पहुंची और निर्माण में प्रयुक्त सामान जब्त कर लिया। साथ ही विधिक कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें