फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: रेलवे गेट चौकी पर तैनात सिपाही दे रहा धमकी

Wed, 13 Mar 2024 11:13 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे गेट चौकी पर तैनात सिपाही दे रहा धमकी
विज्ञापन

अवैध वसूली का है आरोप, एसपी को दिया शिकायती पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। रेलवे गेट चौकी पर तैनात एक सिपाही के खिलाफ अवैध वसूली की शिकायत की गई। इस पर स्थानांतरण के आदेश भी हुए। लेकिन अभी तक आरक्षी चौकी पर ही जमा है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि वह आचार संहिता लागू होने के बाद देख लेने की धमकी दे रहा है। पीड़ित ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के पावर हाउस रोड निवासी राजीव मिश्रा ने एसपी को प्रार्थना पत्र दिया है। इसमें कहा है कि 26 फरवरी को रेलवे गेट चौकी पर तैनात एक सिपाही के खिलाफ अवैध वसूली की शिकायत की थी। इस शिकायत पर एसपी की ओर से सिपाही का स्थानांतरण किए जाने के आदेश भी दिए गए थे। लेकिन अभी तक उसका स्थानांतरण नहीं हुआ। अब आरक्षी धमकी दे रहा है कि आचार संहिता लग जाने दो। इसके बाद सबक सिखाएगा। पावर हाउस रोड पर आते जाते उनके पुत्र आयुष को परेशान करता है। उसके साथ अभद्रता करता है। आरक्षी उनके व पुत्र के साथ कोई अनहोनी भी कर सकता है। राजीव ने बताया कि इससे पूर्व भी वह शिकायत कर चुके हैं। धमकाने वाले आरक्षी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें