फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आलू खुदाई के लिए आई महिला की हालत बिगड़ी

विज्ञापन
आलू खुदाई करने को आई आदिवासी महिला की रक्तस्राव से हालत बिगड़ी
विज्ञापन
बाह। बिठौली में आलू खुदाई करने आई मध्य प्रदेश के जिले शिवपुरी के गांव खोड बाबड़ी निवासी महिला जसोदा बाई (31) की सोमवार को अत्यधिक रक्तस्राव से हालत बिगड़ गई। परिजन ने आशा पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पति कृपाल ने बताया कि आशा ने केवल गर्भवती महिलाओं के प्रति जिम्मेदारी कहकर मदद से इन्कार कर दिया। 108 एंबुलेंस से उन्हें बाह सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालत में सुधार न होने पर चिकित्सक ने सैफई पीजीआई रेफर कर दिया। कृपाल ने इलाज में देरी के लिए आशा को जिम्मेदार ठहराया है। अधीक्षक डॉ. जितेंद्र वर्मा ने बताया कि आशा को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है। प्रथम दृष्टया आशा की लापरवाही सामने आई है, संतोषजनक जवाब न मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें