फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मेले में जुटे श्रद्धालु, माता रानी का लिया आशीष

विज्ञापन
विज्ञापन
अकोला। ग्राम पंचायत रामनगर स्थित नीरज अखाड़ा एवं देवी मंदिर पर समाजसेवी मास्टर फौरन सिंह चाहर की स्मृति में विशाल जात मेले का आयोजन किया गया। मेले में उमड़े हजारों श्रद्धालुओं ने माता रानी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। बच्चों और महिलाओं ने मेले में खान-पान और उत्सव का भरपूर आनंद उठाया। मेले का मुख्य आकर्षण रात्रि में आयोजित जिकड़ी भजन रहे, जिसका शुभारंभ समाजसेवी अरविंद चाहर ने किया। प्रतियोगिता में अलीगढ़, मथुरा, राजस्थान और स्थानीय क्षेत्रों के कुल 39 गायक कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी। 6 सदस्यीय निर्णायक कमेटी की देखरेख में नगला राधे के कान्हा, अलीगढ़ के कृष्ण डागुर, सावित्री (जटामासी), हरिओम (बसेड़ी), भूपेंद्र (मथुरा) और कपूर (अलवर) को प्रथम श्रेणी के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। अन्य सभी गायकों को सांत्वना पुरस्कार भेंट किए गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें