फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पहिया निकलने के बाद डिवाइडर से टकराई कार

Sat, 27 May 2023 11:01 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
करहल।
विज्ञापन

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार की सुबह अचानक एक कार का पहिया निकल गया। अनियंत्रित कार डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में कार सवार महिला सहित दो लोग घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज सैफई में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

जनपद सुल्तानपुर के नसीमपुर निवासी सुमन देवी शनिवार की सुबह आगरा से लखनऊ की ओर जा रहीं थीं। कार जब आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर माइल स्टोन 83.500 किमी पर पहुंची। तभी अचानक कार का पहिया निकल गया। पहिया निकलने के बाद अनियंत्रित हुई कार डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में सुमन व कार चालक आदित्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोग एकत्र हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को कार से बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल महिला व चालक को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज सैफई भिजवाया। पुलिस द्वारा हादसे की सूचना घायलों के परिजन को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें