फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बैग गुम होने पर व्यापारी ने रची थी लूट की झूठी कहानी

Sun, 18 Jun 2023 11:40 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
भोगांव।
विज्ञापन

कस्बा निवासी एक सराफा व्यापारी से एक लाख के जेवर और नकदी भरे बैग लूट की कहानी काल्पनिक थी। पुलिस की जांच में साफ हो गया है कि बैग गुम होने के बाद व्यापारी ने पुलिस को लूट की झूठी सूचना दी थी। खुलासा करने के बाद पुलिस अब बैग की तलाश में जुटी है।
थाना क्षेत्र के गांव जगतपुर निवासी सराफा व्यापारी अजय मिश्रा ने बीते बृहस्पतिवार को बिछवां जाते समय एक लाख रुपये के जेवर और नकदी भरे थैला लूटने की शिकायत की थी। बताया था कि द्वारिकापुर के पास हेल्मेट पहने हुए बदमाशों ने पीठ पर लटका जेवर व नकदी से भरा बैग छीन लिया था। रविवार को सीओ भोगांव सुनील कुमार ने लूटकांड के सच से पर्दा हटाया। बताया कि सराफा व्यापारी के साथ लूट की कोई घटना हुई ही नहीं थी। बताया कि अजय का बैग चंदरपुर जाने वाले रास्ते पर कहीं गिर गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में पता चला कि उसने कई दुकानदारों से गिरे हुए बैग के बारे में पूछताछ भी की थी। बैग नहीं मिला तो उसने लूट की एक काल्पनिक कहानी गढ़ी और पुलिस को सूचना दी। सीओ ने बताया कि बैग की तलाश जारी है। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें