फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: करवाचौथः साजन के लिए सजने पार्लर पहुंचीं सजनियां

Tue, 31 Oct 2023 11:41 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। करवाचौथ पर्व की पूर्व संध्या से अपने साजन के लिए सजनियां सजने लगीं। मंगलवार देर रात तक ब्यूटी पार्लरों पर महिलाओं की भीड़ लगी रही। वहीं सौंदर्य प्रसाधन व चूड़ी बाजार गुलजार रहे। सुहागिनों ने बाजार से पूजा के लिए करवा, चलनी, कैलेंडर, सींक, दीपक आदि की भी खरीदारी की। त्योहार के मौके पर बाजार में खरीदारों की आवक बढ़ने से कारोबारियों के चेहरे खिल उठे।पति की दीर्घायु को समर्पित करवा चौथ पर्व बुधवार को मनाया जाएगा। पर्व को लेकर सुहागिनों में खासा उत्साह छाया हुआ है। सुहागिनों ने पूर्व संध्या पर अपना पूरा फोकस सजने-संवरने पर कर दिया। घर के कामकाज निपटाने के बाद महिलाओं का रुख बाजार की ओर हो गया। बाजार में पहुंचकर तमाम महिलाएं ब्यूटी पार्लरों पर पहुंचना शुरू हो गई, जिससे पार्लरों में काफी भीड़ हो गई। महिलाओं को अपने आइब्रो, फेशियल, वैक्सिंग आदि कराने के लिए काफी इंतजार करना पड़ा। महिलाओं ने बाजारों में पहुंचकर श्रंगार के सामान, चूड़ी, बिंदी, करवा पूजा के कैलेंडर, छलनी सहित अन्य सामानों की खरीदारी की, जिससे इनके विक्रेताओं के यहां भीड़ बनी रही। देर रात तक बाजारों में खरीदारी का दौर चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें