फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: रसूखदारों ने मुड्डी उखाड़ कर बो दी फसल

Fri, 24 Nov 2023 05:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
रसूखदारों ने मुड्डी उखाड़ कर बो दी फसल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बिछवां। गांव बुर्रा चक सहारा में रसूखदारों ने सरकारी भूमि की मुड्डी उखाड़ कर फसल बो दी। ग्राम प्रधान की ओर से नामजद लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई।
थाना क्षेत्र के गांव बुर्रा चक सहारा निवासी ग्राम प्रधान अर्चना वर्मा की ओर से थाने में तहरीर दी गई। बताया कि ग्राम पंचायत में अस्थाई गोशाला स्थल संचालित है। जिसमें निराश्रित गोवंश को रखा गया है। उनके खाने के लिए हरे चारे की व्यवस्था के लिए नायब तहसीलदार की देखरेख में ग्राम समाज की ज़मीन का सीमांकन कराया गया था। सीमांकन की गई जगह में हरा चारा बोया गया था। गांव के रसूखदार लाेगों ने खेत की मुड्डी उखाड़ कर फसल को जोत कर नष्ट कर दिया। आरोपियों ने ग्राम समाज की जगह पर कब्जा कर लिया है। जब विरोध किया तो प्रधान के साथ गाली गलौज करते हुए देख लेने की धमकी दी। उक्त घटनाक्रम के संबंध में तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें