फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: रेलवे क्रॉसिंग का बूम टूटा, तीन रहा घंटे लगा जाम

Sat, 05 Jul 2025 11:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
कासगंज में अमांपुर रोड ​स्थित आवास विकास क्रॉसिंग पर टूटा क्रॉसिंग का बूम।
विज्ञापन
कासगंज। अमांपुर रोड पर स्थित आवास विकास रेलवे क्रॉसिंग का बूम शनिवार की सुबह तेज रफ्तार वाहन (पिकअप) ने तोड़ दिया। हादसे के बाद इस मार्ग पर करीब तीन घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। इससे मार्ग से गुजर रहे लोगों को काफी परेशानी हुई। यातायात पुलिस और आरपीएफ कर्मियों के मार्ग पर यातायात सुचारु करने में पसीने छूट गए। कड़ी मशक्कत के बाद जाम की स्थिति संभल सकी। आरपीएफ ने आरोपी चालक के खिलाफ रेलवे एक्ट में कार्रवाई की है। टनकपुर-कासगंज-अछनेरा स्पेशल पैसेंजर के आने पर आवास विकास रेलवे क्रॉसिंग पर तैनात गेट मैन विनय शनिवार सुबह करीब 8:50 बजे गेट का बूम बंद कर रहा था। इसी दौरान सोरोंजी की ओर से तेज गति में आ रही पिकअप वाहन ने क्रॉसिंग के बूम को जोरदार टक्कर मार दी। इससे क्रॉसिंग का बूम टूट गया। गेटमैन ने लोगों की मदद से पिकअप चालक को पकड़ लिया। बूम के टूटने की सूचना गेट मैन विनय ने स्टेशन मास्टर को दी। सूचना पर आरपीएफ, रेलवे इंजीनियरिंग व सिग्नल विभाग के कर्मी मौके पर पहुंच गए। यातायात प्रभारी लक्ष्मण सिंह भी मौके पर पहुंच गए। इमरजेंसी स्लाइडर बूम लगाकर वाहनों को रोका गया और ट्रेन को किसी तरह क्रॉसिंग से गुजारा गया। इसके बाद यातायात रोककर रेलवे कर्मियों ने क्रॉसिंग पर बूम लगाने का काम शुरु किया। इस दौरान मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। मार्ग पर वाहन रोके जाने से लोगों को काफी परेशानी हुई। करीब 12 बजे रेलवे कर्मियों ने क्रॉसिंग पर बूम को फिर से लगाया। इसके बाद मार्ग पर यातायात को सुचारु किया जा सका। यातायात सुचारु करने में ट्रैफिक पुलिस और आरपीएफ को काफी मशक्कत करनी पड़ी। आरपीएफ प्रभारी नरेश कुमार मीना ने बताया कि बूम तोड़ने के मामले में चालक मयमुद्दीन निवासी निवासी उढ़ेर पुख्ता थाना सोरों के खिलाफ रेलवे एक्ट की धाराओं में कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें