फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाला में मिला बेवर निवासी युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतगंज। थाना एलाऊ क्षेत्र में बुधवार की रात सब्जी विक्रेता का शव नाले में पड़ा मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

गांव अजीतगंज में कुछ लोगों ने कुसमरा-मैनपुरी मार्ग पर एक बाइक को नाले के पास पड़ा देखा। जब पास जाकर देखा तो एक युवक भी नाले में पड़ा था। राहगीरों की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। युवक को बाहर निकाला, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने लोगों से पहचान के प्रयास किए लेकिन कोई जानकारी नहीं दे सका। मृतक की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल की। कुछ देर बाद उसकी पहचान 32 वर्षीय सब्जी विक्रेता चंद्रशेखर राठौर निवासी गांव रुद्रपुर जासमई, थाना बेवर के रूप में हुई। बृहस्पतिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें