फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पांचवें दिन देर शाम मिला नहर में कूदी महिला का शव

Sun, 10 Dec 2023 12:21 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कुसमरा। लोअर गंगा नहर ढढौस में पांचवे दिन तलाश के बाद शनिवार देर शाम महिला का शव राम नगर झाल के पास मिल गया। शव को देख परिजन में चीख पुकार मच गई। एसडीआरएफ के साथ ही स्थानीय पुलिस भी नहर में कूदी महिला की तलाश कर रहे थे।थाना बेवरर क्षेत्र के गांव गढिया घुटारा निवासी सपना यादव ने बीते मंगलवार की दोपहर कस्बा में ढढौस नहर में छलांग लगा दी थी। तीन साल के मासूम बेटे को पुल पर खड़ा छोड़ गई थी। तभी से स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ इटावा नहर में तलाश कर रही थी। शनिवार को भी दिन भर नहर में तलाश चलती रही। देर शाम सपना का शव रामनगर झाल के पास मिल गया। महिला का शव चार दिन पुराना होने के चलते क्षत विक्षत हो चुका था। पुलिस ने शव को निकलवाने के बाद जिला मुख्यालय स्थित मोर्चरी भिजवाया। शव मिलने के बाद मृतका के परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें