फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ताऊ के घर में सोने गई किशोरी का शव फंदे पर लटका मिला

Sun, 15 Jun 2025 10:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
बिछवां। थाना क्षेत्र के गांव लाहुरीपुर में रविवार की दोपहर ताऊ के घर सोने गई किशोरी का शव बरामदे में साड़ी के फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। शव को फंदे से उतरवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। गांव लाहुरीपुर निवासी किशोरी दोपहर के समय अपने स्वर्गीय ताऊ हाकिम सिंह के खाली पड़े घर में सोने के लिए गई थी। उधर मां खेत में मक्का को एकत्र करने के लिए नीलम को ढूंढ रही थी। जब ताऊ के मकान में पहुंची तो पुत्री का शव बरामदे में साड़ी के फंदे से लटका देख उनकी चीख निकल गई। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष आशीष दुबे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फाॅरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच के लिए नमूने एकत्र किए। मौत का कारण जानने के लिए पुलिस ने किशोरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें