फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बोर्ड को नहीं मिले 4500 विद्यार्थियों के शैक्षणिक रिकार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। उत्तर प्रदेश शिक्षा विभाग को 450 स्कूलों के 4500 छात्र-छात्राओं के शैक्षणिक रिकॉर्ड नहीं मिले हैं। इन स्कूलों को नोटिस देकर सात दिन में रिकॉर्ड मांगे हैं। ऐसा न करने पर विद्यार्थी परीक्षा नहीं दे पाएंगे।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश बोर्ड के 905 विद्यालय हैं। इनके हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 126536 बच्चे बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। इनमें से 450 स्कूलों के 4500 विद्यार्थियों के शैक्षणिक प्रमाणपत्र नहीं मिले हैं। इस पर बोर्ड ने कॉलेजों को नोटिस जारी करते हुए छात्रों के नाम भेजकर शैक्षणिक रिकॉर्ड सात दिन में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। अगर बोर्ड को तय दिन में रिकॉर्ड नहीं मिले तो बोर्ड परीक्षा में ये शामिल नहीं हो पाएंगे। डीआईओएस मनोज कुमार ने बताया कि प्रति स्कूल अधिकतम 10 बाहरी छात्र-छात्राओं का प्रवेश ले सकते हैं। इनकी अंकतालिका, जन्मतिथि प्रमाण पत्र समेत अन्य रिकॉर्ड बोर्ड को भेजने होते हैं। ये कार्य संबंधित स्कूल को स्वयं की करना होता है। प्रमाणपत्र और शैक्षणिक रिकॉर्ड नहीं मिलने पर बोर्ड ने संबंधित स्कूलाें को नोटिस देकर रिकार्ड मांगे हैं। स्कूल संचालकों को तय समय पर बोर्ड को रिकार्ड उपलब्ध कराने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें