फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बाजरे तौल न होने पर भाकियू ने किया प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
जरार के खरीद केन्द्र पर किसानों के प्रदर्शन की सूचना पर पहुंचे एसडीएम
विज्ञापन
बाह। जरार के बाजरा खरीद केंद्र प्रभारी उमेश कुमार के बीमार होने से बाजरे की दो दिन तौल नहीं हो सकी। किसानों के बाजरे से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां खड़ी हैं। रजिस्ट्रेशन के बाद भी तौल न होने पर भारतीय किसान यूनियन (सर्वोदय) के जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह चौहान ने बुधवार को खरीद केंद्र के गेट पर ताला जड़ दिया था। खरीद की अंतिम तारीख 31 दिसंबर बीतने की बजह से किसानों के बाजरा की तौल में तकनीकी दिक्कत पैदा हो गई है। बृहस्पतिवार को भाकियू ने खरीद केंद्र पर प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे एसडीएम संतोष कुमार शुक्ला को किसानों की पीड़ा बताई, किसानों के बाजरा की तौल की वैकल्पिक व्यवस्था किए जाने की मांग की। कई दिन से खरीद केंद्र पर डेरा डाले किसानों के बाजरा की तौल कराए जाने की मांग की गई। मौके पर सरवन सिंह, रविंद्र सिंह तोमर, श्रीनिवास, राजीव शर्मा, रमेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें