फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: प्रशिक्षण केंद्र खुलवाने का झांसा देकर ठगने वाले की जमानत खारिज

Sun, 05 Mar 2023 11:22 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। एक युवती के नाम से प्रशिक्षण केंद्र खुलवाने का झांसा देकर उससे 3500 रुपये हड़प लिए। मामले में आरोपी को गिरफ्तार पुलिस ने जेल भेजा। उसकी जमानत अर्जी को जिला जज ने खारिज कर दिया है। सिढ़पुरा क्षेत्र की महक सोलंकी निवासी कलानी गांव के पास 5 मई 2022 को प्रशांत उपाध्याय निवासी गंजडुंडवारा पहुंचा। उसने युवती और उसके पिता जितेंद्र को बताया कि 3500 रुपये देकर प्रशिक्षण केंद्र उनके एनजीओ के माध्यम से खोला जा सकता है। इसके लिए प्रतिमाह मानदेय भी दिया जाएगा। प्रशिक्षण केंद्र के लिए एक फर्जी नियुक्ति पत्र दिया गया। जब मानदेय नहीं मिला तो उसे पिता को शक हुआ। जानकारी करने पर पता लगा कि आईडी कार्ड व नियुक्त पत्र सब फर्जी है। पिता मामले में उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी प्रशांत ने जमानत के लिए प्रार्थना पत्र न्यायालय में दिया। जिला जज ने सुनवाई करते हुए उसके जमानत प्रार्थना पत्र को खारिज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें