फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बगीचे में तमंचे बना रहे कारीगर को किया गिरफ्तार

Sun, 23 Apr 2023 11:32 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
बरनाहल।
विज्ञापन

थाना पुलिस ने शनिवार की रात एक सूचना पर एमाहसन नगर रोड के पास एक बगीचे में तमंचा बना रहे एक कारीगर को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से तीन बने, एक अधबना तमंचा, कारतूस उपकरण आदि बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर रविवार को न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन

एएसपी राजेश कुमार ने बताया कि शनिवार देर थानाध्यक्ष सुखवीर सिंह को सूचना मिली कि बरनाहल से एमाहसन नगर रोड पर एक व्यक्ति आम के बगीचे में छिप कर अवैध असलहा बना रहा है। इस सूचना पर थानाध्यक्ष ने तुरंत ही टीम गठित कर बताए गए स्थान पर घेराबंदी कर दबिश दी। पुलिस ने मौके से तमंचा बना रहे कारीगर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ करने पर कारीगर ने अपना नाम अभिषेक उर्फ अफसर यादव निवासी नगला टांक करहल बताया। मौके से पुलिस को तीन बने, एक अधबना तमंचा, कई कारतूस व उपकरण आदि बरामद हुए। उसने बताया कि वह निकाय चुनाव में बिक्री के लिए अवैध असलहा बना रहा था। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद रविवार को न्यायालय में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें