फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: एप से पता चलेगी रोडवेज बसों की लोकेशन

Thu, 08 Aug 2024 03:06 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। अब बस से सफर करने के इच्छुक यात्रियों को अपनी बस के बारे में जानने के लिए बार-बार पूछताछ केंद्र पर फोन करके जानने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अब एक एप के माध्यम से ही ट्रेन की तरह रोडवेज बसों की भी वास्तविक लोकेशन जानी जा सकेगी। इसके लिए रोडवेज बसों में वीटीएस (व्हीकल ट्रैकिंग सिस्टम) लगवाए जा रहे हैं। इस एप से लोकेशन के साथ समय भी जान सकेंगे।अभी तक यात्री ट्रेन से अपने गंतव्य स्थान पर जाने के लिए उसकी सही लोकेशन व टाइमिंग एप के माध्यम से चेक कर लेते थे कि ट्रेन इस समय कहां है और उनके स्टेशन पर लगभग कितने समय में पहुंच जाएगी। इस तरह की सुविधा यूपी रोडवेज बस यात्रियों के लिए नहीं थी। इससे कई बार यात्रियों को दिक्कत होती थी लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। रोडवेज द्वारा ‘सुगम’ एप को विकसित किया गया है। इस एप को अपने मोबाइल पर डाउनलोड करना होगा। इसके बाद एप पर यात्री देख सकेंगे कि वर्तमान समय में बस किस लोकेशन पर है और कितनी देरी में बस मंजिल तक पहुंच जाएगी। परिवहन निगम जल्द ही इस ‘सुगम’ एप को लांच करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें