फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: एसीएमओ के कथित अपहरण का प्रकरण पांच लाख के लेनदेन और आपसी विवाद का निकला

Tue, 27 May 2025 11:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। एसीएमओ किशोर सागर के कथित अपहरण का मामला पांच लाख रुपये के लेनदेन व आपसी विवाद का निकला। पुलिस ने एसीएमओ के प्रकरण की जांच कर उनको पांच लाख रुपये वापस करा दिए हैं। इधर, पुलिस ने यह भी कह दिया है कि कथित अपहरण का प्रकरण इटावा जिले का है। इटावा में जाकर ही अपना केस दर्ज कराएं। अगर, इटावा पुलिस कोई मदद मांगेगी तो की जाएगी। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला दरीबा निवासी रिटायर्ड एसीएमओ किशोर सागर ने सोमवार को पुलिस को जानकारी दी थी कि 21 मई को उन्हें कार सवारों ने अगवा कर लिया। पुलिस को बताया कि इटावा में उनका अस्पताल है। उसकी डायरेक्टर एक महिला है। महिला के बीमार होने की सूचना पर वह उन्हें देखने गए थे। बहाने से बुलाकर महिला और उसके सहयोगियों ने बंधक बना लिया। वह किसी प्रकार कार चालक के सहयोग से मैनपुरी पहुंचे। किशोर सागर ने बताया कि उन्होंने अपहर्ताओं के चंगुल से निकलने के लिए चालक हिमांशु को पांच लाख रुपये देने का लालच दिया था। हिमांशु ही उन्हें इन रुपयों के लालच में मैनपुरी ले आया। सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि घटना की कोई तहरीर नहीं दी गई है। एसीएमओ ने मेडिकल करा लिया है। घटनाक्रम इटावा का है। इटावा में ही मामला दर्ज कराने के लिए कह दिया गया है। कार चालक से पांच लाख रुपये की रकम एसीएमओ को वापस भी दिला दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें