फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आगरा की टीम ने स्मार्ट एकादश को 74 रन से हराया

Sun, 25 Oct 2026 02:54 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
जेबी वरिष्ठ कॉर्पोरेट क्रिकेट प्रतियोगिता
विज्ञापन
आगरा। फतेहाबाद रोड के क्रिकेट मैदान पर चल रही जेबी वरिष्ठ कॉर्पोरेट क्रिकेट प्रतियोगिता में आगरा सीए की टीम ने स्मार्ट एकादश को 74 रन से हरा दिया। आगरा सीए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 186 रन बनाए। अभिषेक अग्रवाल ने 46 गेंदों पर नौ चौकों की मदद से 70 रन बनाए। केशव शर्मा ने 26 और गौरव सिंघल ने नाबाद 25 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्मार्ट एकादश की टीम 16.2 ओवर में 112 रन पर सिमट गई। अमरेश सिंह यादव ने 40 रन बनाए। आगरा सीए की ओर से निहार सेतिया, नितिन अग्रवाल और गौरव सिंघल ने दो-दो विकेट लेकर जीत में अहम भूमिका निभाई। प्रतियोगिता का आयोजन जेबी स्पोर्ट्स हब की ओर से किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें