कासगंज। पॉलिटेक्निक में प्रवेश के लिए सातवें चरण की विद्यालय चयन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब बुधवार से काउंसलिंग व सीट सुरक्षित फीस जमा होगी। इसके साथ प्रमाणपत्रों की जांच भी होगी। जिले में राजकीय पॉलिटेक्निक सोरोंजी में आर्किटेक्चर, मैकेनिकल, सिविल ट्रेडों 192 तथा एमएमआईटी में इलेक्ट्रीकल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स ट्रेड की 198 सीटों में संचालित हैं। छह चरण पूरे होने के बाद भी सभी सीटें नहीं भरी गई है। इसलिए सातवां विशेष चरण शुरू किया जा रहा है। विद्यार्थी अपने आवंटित विद्यालय में 10 से 12 सितंबर तक काउंसलिंग फीस व सीट सुरक्षित रखने के लिए शुल्क जमा करा सकते हैं। इसी के साथ छात्र प्रमाणपत्रों की जांच भी करा सकेंगे। 13 सितंबर को मात्र प्रमाणपत्रों की जांच होगी। 14 सितंबर को सीट वापस ली जा सकेगी। 15 सितंबर को आवंटित संस्थान में सूचना देने की अंतिम तिथि है। राजकीय पॉलिटेक्निक सोरोंजी के प्रधानाचार्य राजन सिंह ने बताया कि सातवें चरण में फीस जमा करने व प्रमाणपत्रों की जांच की प्रक्रिया बुधवार से शुरू हो जाएगी।