कासगंज। अमांपुर क्षेत्र के कौंधा ग्राम स्थिति कृषि फार्म पर चोरी करने वाले आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी को पुलिस के हवाले कर उसके विरुद्घ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
नगला भवानी गांव निवासी मुनेशपाल का कौंधा गांव में कृषि फार्म पर है। उन्होंने बताया कि शनिवार को वो फार्म पर पहुंचे तो एक व्यक्ति उनके फार्म से कुछ सामान एक बोरी में भर रहा था। उन्होंने उसे चुपके से पीछे जाकर पकड़ लिया। उसकी बोरी में एक जैक, एक सिलेंडर एवं एल्यूमिनियम का तार व अन्य सामान भरा मिला। पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम विजेंद्र निवासी मानपुर बताया। फार्म हाउस स्वामी ने यूपी 112 पर कॉल कर घटना की सूचना दी। उनके द्वारा आरोपी के खिलाफ तहरीर पुलिस को दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली। कोतवाली प्रभारी राम सिय मौर्य ने बताया कि पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।