मैनपुरी। कस्बा घिरोर के गांव गुंदेला में संपत्ति के विवाद में भाई को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी बड़े भाई को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी ने घटना वाले दिन छोटे भाई को चप्पलों से पीटा था। क्षुब्ध होकर उसने फंदा लगाकर जान दे दी थी। गांव गुंदेला की रहने वाली संध्या ने थाने में केस दर्ज कराया था। आरोप लगाया था कि 2 जून की रात पति राम किशन ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। इसकी वजह पति के बड़े भाई कुंवरपाल और उनकी पत्नी पूनम हैं। जमीन में हिस्से के लिए यह लोग आए दिन गालीगलौज करते हुए पीटते थे। उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। घटना की शाम को जेठ ने पति को चप्पलों से पीटा था। इस घटना से क्षुब्ध होकर पति ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली है। मंगलवार को एक सूचना पर पुलिस ने आरोपी बड़े भाई कुंवरपाल को कोसोन मोड़ से गिरफ्तार कर जेल भेजा है। आरोपी पत्नी की भी तलाश की जा रही है। संवाद