राजीव गांधी नगर से एक कार सवार लोग एक युवक को कार में डाल कर ले जाकर रास्ते में उसकी पिटाई की और बाईपास पर फेंक कर चले गए। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने घायल का मेडिकल कराया। नामजद सहित तीन लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के राजीव गांधी नगर निवासी विनोद सिंह का पुत्र साहिल 13 जनवरी को घर से दुकान पर जा रहा था। तभी एक कार वहां आकर रुकी, कार से उतरे गांव अंजनी निवासी मयंक व उसके दो साथियों ने साहिल को जबरदस्ती पीटते हुए गाड़ी में डाल लिया और गाड़ी को भगा दिया। रास्ते में आरोपियों ने युवक की पिटाई की, इसके बाद बाईपास रोड पर फेंक कर चले गए। जानकारी मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल का मेडिकल कराया, नामजद सहित तीन लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच व तलाश शुरू कर दी है।