फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गैर समुदाय की युवती को ले गया आरोपी

Thu, 14 Sep 2023 11:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
करहल। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक गैर समुदाय की युवती को आरोपी साथ ले गया। जानकारी होने के बाद जब परिजन आरोपी के घर पहुंचे तो गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित पिता ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि वह परचून की दुकान चलाता है। उसकी पुत्री को 12 सितंबर को सुशील कुमार अपने साथ ले गया है। आरोपी व उसकी मां का घर पर आना जाना था। पुत्री घर से एक लाख रुपया व जेवर आदि भी साथ ले गई है। काफी तलाश करने के बाद भी पुत्री के बारे में कोई जानकारी नहीं हो सकी। जब भतीजा आरोपी के घर जानकारी लेने गया तो आरोपी की मां गीता देवी, परिवार का सुखविंदर झगड़ा करते हुए गाली गलौज करने लगे। कहा कि अगर रिपोर्ट की तो तुझे और तेरी बेटी को जिंदा नहीं छोडे़गे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें