फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आढ़ती से लूट का आरोपी गिरफ्तार, 30 हजार रुपये और बाइक बरामद

Sat, 30 Aug 2025 11:00 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। मैनपुरी के कुरावली कस्बे में एक आढ़ती 50 हजार रुपये की लूट के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 30 हजार रुपये की नकदी और वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक भी बरामद की है। पुलिस लाइन में हुई प्रेस वार्ता में एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि 27 अगस्त को गांव महादेवा कुरावली के आढ़ती अनिल कुमार से नवीन मंडी के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने 50 हजार रुपये लूट लिए थे। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी थी। शनिवार को थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह चौहान को सूचना मिली कि लूट में शामिल एक संदिग्ध नगला ऊसर के पास देखा गया है। पुलिस ने तुरंत घेराबंदी कर हरदोई के बिलग्राम के रहने वाले मोनू नाम के बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान मोनू ने बताया कि इस वारदात में हरदोई के सांडी गांव का रहने वाला उसका साथी राजा बाबू भी शामिल था। एसपी सिटी ने बताया कि ये बदमाश आसपास के जिलों में भी लूट की वारदात को अंजाम देते रहे हैं। आरोपी मोनू पर पांच से अधिक और उसके फरार साथी राजा बाबू पर आठ से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस आरोपी से मिली जानकारी के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें