फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: उधार दिए रुपये नहीं लौटा रहा आरोपी

Sun, 09 Jul 2023 04:22 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
उधार दिए गए रुपये नहीं लौटा रहा आरोपी
विज्ञापन

- पीडि़त से की गालीगलौज, बरनाहल थाने दर्ज कराई रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। थाना बरनाहल क्षेत्र के गांव मांधाता निवासी एक व्यक्ति ने जब उधार दिए गए रुपये वापस मांगे तो लेनदार ने गालीगलौज की। परेशान पीड़ित ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने फिरोजाबाद निवासी आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बरनाहल क्षेत्र के गांव मांधाता निवासी भंवर सिंह ने आठ अप्रैल 2012 को राजेश निवासी नगला रामकुंवरी थाना नारखी फिरोजाबाद को 50 हजार रुपये उधार दिए थे। तब उनसे कहा था कि जब तुम्हारी बेटी की शादी होगी, तब उक्त रुपये वापस लौटा देगा। बेटी की शादी में जरूरत पड़ने पर जब एक जुलाई 2023 को वह रुपये वापस मांगने गया तो राजेश ने उनके साथ गालीगलौज की। रुपये नहीं मिलने से निराश होकर भंवर सिंह वापस लौट आए। थाना बरनाहल में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने फिरोजाबाद निवासी राजेश के खिलाफ अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें