फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: युवती को ब्लैकमेल कर साथ ले गया था आरोपी

Wed, 14 Feb 2024 11:21 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी।
विज्ञापन

थाना भोगांव क्षेत्र की रहने वाली एक युवती के आपत्तिजनक फोटो खींचने के बाद आरोपी ने वायरल करने की धमकी दी थी। इसके बाद युवती को अपने साथ बस में बैठाकर ले गया। बेटी के साथ थाने पहुंचे पिता ने मंगलवार को भोगांव थाना पहुंच कर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


भोगांव क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने 27 जनवरी को अपनी पुत्री के घर से चले जाने के संबंध में थाने में छह फरवरी को गुमशुदगी दर्ज कराई थी। मंगलवार को दोबारा थाने पहुंच कर तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक को बताया कि उनकी पुत्री ने किसी अंजान नंबर से उन्हें फोन किया। बताया कि वह इस समय धोलना गाजियाबाद हापुड़ में है। गांव के ही रहने वाले एक आरोपी ने उसकी आपत्तिजनक फोटो खींच लीं थीं। उसे वायरल करने की धमकी दे रहा था। वहीं उसे अपने साथ बस में बैठाकर गाजियाबाद ले गया था। वह बेटी को गाजियाबाद से अपने साथ लेकर आया है। पुलिस ने युवती के भी बयान दर्ज किए। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें