फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गो तस्करी की शिकायत करने पर आरोपियों ने युवक व उसके भाइयों को पीटा

Mon, 18 Dec 2023 12:02 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सोरोंजी थाना क्षेत्र के नगला मोती गांव में एक युवक और उसके भाईयों की गांव के पांच लोगों ने पिटाई की। इस घटना में दोनों को गंभीर चोटें आईं। घायल युवक का कहना है कि उसने आरोपियों के द्वारा की जाने वाली गो तस्करी के संबंध में पुलिस से शिकायत की थी। जिससे आरोपी बौखलाए थे और उसके उपर जानलेवा हमला किए। घायल युवक की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने वाले राजेश नगला मोती उर्फ हरनाथपुर गांव के निवासी है, उनका आरोप है कि शनिवार की शाम उसके भाई रजनेश को घेरकर राजू, संजू, कुलदीप, आशुतोष और निमित ने लाठीडंडों व लात घूसों से जमकर पीटा। मारपीट के दौरान वह बार-बार गो तस्करी के धंधे की शिकायत करने की बात दुहरा रहे थे। पीड़त के अनुसार आरोपी जब रजनेश की पिटाई कर रहे थे तो उसे बचाने के लिए भाई गोपाल व सोनवीर वहां पहुंचे, इस दौरान आरोपियों ने उनकी भी पिटाई कर दी। मारपीट और हमले की घटना में रजनेश के सिर, हाथ पैर व कमर में गंभीर चोटे आई हैं, वहीं भाई गोपाल के सिर, हाथ में चोटे आई। रजनेश की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल के डाक्टरों ने उसे अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया। थाना पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें