फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: फरार चल रहा गैंगस्टर घर से किया गिरफ्तार

Sat, 09 Mar 2024 05:19 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
फरार चल रहा गैंगस्टर घर से किया गिरफ्तार
विज्ञापन

- हत्या, जानलेवा हमले का है आरोपी, न्यायालय में किया पेश
संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। थाना बेवर पुलिस ने एक गैंगस्टर को उसके घर से गिरफ्तार करने के बाद शनिवार को न्यायालय में पेश किया। राम नगर निवासी आरोपी के खिलाफ हत्या, जानलेवा हमला सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन

सीओ भोगांव सुनील कुमार सिंह ने बताया कि थाना बेवर क्षेत्र के गांव राम नगर निवासी राम प्रकाश के खिलाफ वर्ष 2023 में घर में घुसकर हत्या, जानलेवा हमला आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया था। कुछ दिनों पहले ही थाना बेवर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की है। गैंगस्टर में आरोपी वांछित चल रहा था। शनिवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी राम प्रकाश अपने घर पर मौजूद है। इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक महाराज सिंह भाटी ने टीम के साथ बताए गए स्थान पर दबिश दी। वहां से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गैंगस्टर में वांछित आरोपी को थाने लाकर पूछताछ की गई। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। सीओ ने बताया कि वांछित वारंटी अपराधियों की धरपकड़ जारी है। अपराधी किसी भी सूरत में खुले घूमने नहीं पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें