फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: रंगों की बारिश में निकाला ठाकुर जी का डोला

Tue, 07 Mar 2023 07:29 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। रंगोंं की बारिश में सोमवार को ठाकुर जी का डोला निकाला गया। चतुर्वेदी समाज के युवा और बुजुर्ग नाचते गाते डोला में शामिल हुए। दाऊजी मंदिर से शुरू हुआ डोला कृष्णा टाकीज के पास स्थित राधारानी मंदिर पहुंचकर समाप्त हुआ। जहां ठाकुर जी को विराजमान किया गया।
विज्ञापन



सोमवार की दोपहर चतुर्वेदी समाज के युवा और बुजुर्ग दाऊजी मंदिर पहुंचे। मंदिर में होली गायन के बाद चतुर्वेदी समाज के लोगों ने ठाकुर जी के साथ जमकर होली खेली। मोहल्ला सोतियाना स्थित मंदिर से शुरू हुआ डोला मदार दरवाजा, लाल मठिया, चौथियाना, मिश्राना, कटरा, कटरा पुलिस चौकी, कृष्णा टाकीज होता हुआ राधारानी मंदिर पहुंचा।


होली वाले दिन चतुर्वेदी सामज के लोग इसी रास्ते से डोले को वापस लेकर राधारानी मंदिर से लेकर सोतियाना के दाऊजी मंदिर पहुंचेंगे। डोले में योगेश चतुर्वेदी, कुक्की चौबे, नीतेश चतुर्वेदी, गुड्डू चौबे, लाला चौबे, संजू चौबे, राकेश चतुर्वेदी, कमलेश चतुर्वेदी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें